बरेली। अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से शुरू हो रही है। इससे पहले बरेली होते हुए जम्मू जाने-जाने वाली सभी ट्रेनें फुल हो गई हैं। किसी भी ट्रेन की स्लीपर और एसी श्रेणी में कन्फर्म टिकट नहीं है। इन श्रेणियों में नो रूम होने के कारण टिकट बुकिंग ही बंद हो गई है। ऐसे में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए शिव भक्त निजी ट्रेवल एजेंसियों का रुख कर रहे हैं।
नियमित ट्रेनों में नो रूम के बाद विशेष ट्रेनों में भी इसी तरह की स्थिति हो गई है। बरेली होकर जम्मू जाने-आने वाली सभी नियमित ट्रेनों में जुलाई माह में नो रूम है। विशेष ट्रेनों में भी यही स्थिति है। एसी श्रेणियों में भी टिकट के लिए मारामारी है। जिन ट्रेनों में कुछ सीट रिक्त हैं उनमें इन दिनों जुलाई के पहले सप्ताह बरेली से ही जम्मू, श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा और उधमपुर के लिए रोजाना औसतन 500-700 टिकट बुक हो रहे हैं। यात्रियों की संख्या में इजाफा होने के बीच रेलवे ने तीन जोड़ी विशेष ट्रेनों के संचालन में भी विस्तार किया है। संवाद
ये गाड़ियां हुईं नो रूम
सप्ताह में एक दिन चलने वाली 14691 मोरध्वज एक्सप्रेस, सप्ताह में तीन दिन चलने वाली 12331 हिमगिरि एक्सप्रेस, नियमित चलने वाली 13151 जम्मूतवी एक्सप्रेस, प्रत्येक सोमवार को चलने वाली 12587 अमरनाथ एक्सप्रेस, प्रत्येक मंगलवार को चलने वाली 22317 हमसफर एक्सप्रेस, सप्ताह में एक दिन चलने वाली 15651 लोहित एक्सप्रेस, सप्ताह में दो दिन चलने वाली 12355 अर्चना एक्सप्रेस, सप्ताह में एक दिन चलने वाली 15655 कामाख्या एक्सप्रेस की स्लीपर और एसी तृतीय श्रेणियों में नो रूम होने के कारण टिकट बुकिंग बंद हो गई है।
-
इन विशेष ट्रेनों में भी कन्फर्म टिकट नहीं
04603 वाराणसी-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा विशेष ट्रेन, 05193 छपरा-उधमपुर विशेष ट्रेन, 04605 गुवाहटी-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा विशेष ट्रेन, 03221 राजगीर-उधमपुर विशेष ट्रेन में भी बरेली के जम्मू के लिए कन्फर्म टिकट नहीं है।
फोटो-
इस बार छुट्टियों के सीजन में पहलगाम में आतंकी हमले के कारण बरेली से जम्मू जाने वाले यात्रियों की संख्या में कमी आई थी, लेकिन अब तीन जुलाई से अमरनाथ यात्रा है। इस दौरान जम्मू जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ी है। ट्रेनें फुल होने के कारण शिव भक्त टैक्सी और मिनी बसें बुक करा रहे हैं।-राकेश कालरा, ट्रैवल एजेंसी संचालक
-
फोटो-
अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा के दौरान ट्रैवल एजेंसियों को काफी उम्मीदें होती हैं। इस बार छुट्टियों के सीजन में जम्मू के यात्री कम रहे थे, लेकिन अमरनाथ यात्रा से काफी उम्मीद है। टैक्सी के साथ-साथ निजी बसों की भी बुकिंग हो रही है। ट्रैवल एजेंसियों ने इस कुछ आकर्षक यात्रा पैकेज भी रखे हैं।- जगदीश, ट्रैवल एजेंसी संचालक