फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज अड्डे के सामने रेस्टोरेंट में आग लगने से मची भगदड़

विज्ञापन
रोडवेज के सामने मोहन पुरी वाला के होटल मे लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
बरेली। पुराने रोडवेज स्टैंड के सामने एक रेस्टोरेंट में आग लगने से भगदड़ मच गई। कुछ देर बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग काबू पाया। इस बीच करीब आधे घंटे तक यहां गहमागहमी बनी रही।
विज्ञापन

हादसा शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे बजे हुआ जब मोहन पूड़ी वाले के रेस्टोरेंट में ग्राहकों की भीड़ थी। रेस्टोरेंट के किचन में गैस सिलिंडर में लीकेज की वजह से अचानक आग लग गई जिसने पूरे किचन चैंबर को चपेट में ले लिया। इस पर ग्राहकों के साथ रेस्टोरेंट के कर्मचारी भी भाग निकले। सूचना पर पुलिस और दमकल आ गई। फायर स्टाफ ने बेसमेंट में बने रेस्टोरेंट और गोदाम में घुसकर आग पर काबू पाया। अफरातफरी के बीच रोडवेज बसों को भी रोक दिया गया। फायर ब्रिगेड के आग बुझाने के दौरान बेसमेंट में बने रेस्टोरेंट में पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें