फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेटफार्म पर वसूली को किन्नर यात्रियों से भिड़े

Tue, 04 Feb 2014 02:36 PM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जंक्शन पर मंगलवार को अवैध वसूली को लेकर किन्नर और यात्रियों के बीच विवाद हो गया। बात बढ़ने पर आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर जैसे तैसे मामला संभाला लिया। इसके अलावा चेकिंग अभियान में गुटखा बेच रहीं छह महिलाओं को पकड़कर जुर्माना वसूला गया साथ ही कई बेटिकट यात्रियों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया।
विज्ञापन

दोपहर में आरपीएफ ने जंक्शन पर पोस्ट कमांडर के नेतृत्व में चेकिंग की। इस दौरान प्लेटफार्म नंबर दो पर यात्रियों से वसूली के दौरान मारपीट पर आमादा किन्नरों को आरपीएफ ने पकड़कर उन्हें पोस्ट में बैठा लिया। हालांकि देर शाम इन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। इसके बाद ट्रेनों में तलाशी अभियान चला। सात बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया, जबकि छह महिलाओं को भी गुटखा बेचते हुए पकड़ा गया।



पंजाब मेल में यात्री का बैग चोरी
बरेली। चलती ट्रेनों से यात्रियों के सामान की चोरी की घटनाएं थम नहीं रही हैं। बीती रात पंजाब में होशियारपुर से लौट रहे निजी कंपनी के फील्ड आफिसर सैयद शारिक अब्बास रिजवी निवासी सूफीटोला का रिजर्वेशन बोगी से बैग चोरी हो गया। उसमें करीब तीन हजार रुपये, मोबाइल फोन व अन्य कागजात रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें