फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

79074 लोगों को लगी वैक्सीन

विज्ञापन
टीकाकरण - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

एक युवती की हालत बिगड़ी, इलाज के बाद हुआ सुधार
विज्ञापन

384 टीकाकरण सत्रों में 86 फीसदी लोगों को लगा टीका

बरेली। कोरोना टीकाकरण अभियान में शुक्रवार को मेगा वैक्सीनेशन में 79074 लोगों का टीकाकरण हुआ। जिला अस्पताल के टीकाकरण शिविर में एक युवती की वैक्सीन लगवाने के बाद हालत बिगड़ गई। थोड़ी देर तक उसे एईएफआई सेंटर में रखा गया। राहत न मिलने पर इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करना पड़ा। शाम को हालत में सुधार हुआ।
दोपहर 12 बजे किशोर बाजार की निशा जिला अस्पताल के टीकाकरण केंद्र पर वैक्सीन लगवाने पहुंचीं थीं। काफी देर इंतजार के बाद उनका नंबर आया। वैक्सीन लगाने के बाद उन्हें 30 मिनट तक एईएफआई सेंटर में रखा गया, तभी उनकी हालत बिगड़ने लगी। उन्होंने घबराहट, उल्टी और शरीर में सिहरन की शिकायत की। दवा देने के बाद भी हालत में सुधार न होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद उनकी तबीयत में सुधार आया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि युवती अब स्वस्थ है। किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 43351, 45 पार के 27419 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। 8304 लोगों को कोवाक्सिन की डोज लगाई गई। शासन की ओर से शुक्रवार को 92 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य मिला था, लेकिन 79074 लोगों को ही वैक्सीन लगाई जा सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें