फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पूर्ति विभाग की टीम ने दुकान पर मारा छापा, 44 घरेलू गैस सिलिंडर जब्त

Tue, 08 Apr 2025 02:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

सीबीगंज के चंद्रपुर काजियान गांव में एक दुकान से 44 घरेलू गैस सिलिंडर बरामद हुए। पूर्ति विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की। आशंका है कि दुकानदार गैस की कालाबाजारी कर रहा था। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
खाद की दुकान से बरामद हुए सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में पूर्ति विभाग ने सीबीगंज के एक गांव में खाद की दुकान पर छापा मारकर अवैध रूप से बेचे जा रहे गैस सिलिंडर को बरामद किया। दुकानदार से टीम ने पूछताछ की है। विभाग की ओर से मामले में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। 

विज्ञापन


सीबीगंज के चंद्रपुर काजियान गांव में पूर्ति विभाग को घरेलू गैस सिलिंडर बेचे जाने की सूचना मिल रही थी। सोमवार को एआरओ मोहम्मद याकूब के नेतृत्व में गांव में खाद की दुकान पर छापा मारा गया। दुकान व उसके सामने बने गोदाम से 44 घरेलू गैस सिलिंडर बरामद किए गए। टीम ने मौके से मिले सभी सिलिंडर जब्त कर लिए। दुकानदार से पूछताछ की, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। 

टीम इस बात की जांच कर रही है कि इतनी मात्रा में सिलिंडर कहां से आए और दुकानदार ग्राहकों से उसकी कितनी कीमत वसूल रहा था। पूर्ति विभाग की ओर से सीबीगंज थाने में मुकदमा लिखवाया जाएगा। छापे के दौरान पूर्ति निरीक्षक शिखा तिवारी, खुशबू श्रीवास्तव, शम्भूनाथ, आशीष कुमार आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें