डीपीएस में इंटर स्कूल खेल प्र्त्योगिता में भाग लेते प्रतिभागी ।
बरेली। दिल्ली पब्लिक स्कूल में शनिवार को इंटर स्कूल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें बरेली के 25 स्कूलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें 100 मीटर रेस, जेवलीन थ्रो और लॉंग जंप आदि खेल प्रतियोगिताएं हुईं। बालिका वर्ग में लंबी कूद में जीके सिटी स्कूल की अंशिका अग्निहोत्री ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंशिका ने 100 मीटर दौड़ में भी बाजी मारी। सेक्रेड हार्ट स्कूल ओवरऑल चैंपियन रहा।
लंबी कूद में जीपीएम स्कूल की पलक गुप्ता ने दूसरा और डीपीएस की सुरभि सहगल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मी दौड़ में सेक्रेड हार्ट करमपुर की सोनम गंगवार दूसरे और मानस स्थली की खुशी गुप्ता तीसरे स्थान पर रहीं। बालिका वर्ग के भाला फेंक में सेक्रेड हार्ट की सिमरनजीत कौर ने प्रथम और जीपीएम स्कूल की रविता मौर्य ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग की लंबी कूद में डीपीएस के रंजत सिंह ने प्रथम, सेक्रेड हार्ट के नितिन कुमार द्वितीय और सिटी पब्लिक स्कूल के अमित यादव तृतीय स्थान पर रहे।
भाला फेंक में सेंट फ्रांसिस के सुमित वर्मा ने पहला और फातिमा लियान के मोहम्मद अदिल खान ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंत में मुख्य अतिथि एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के आलोक श्रीवास्तव और विशिष्ट अतिथि सीबीएसई के असिस्टेंट सेक्रेटरी कुंदन लाल ने विजयी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के स्पोर्ट्स सेक्रेटरी शुभम मौर्य ने मशाल जलाकर खिलाड़ियों में उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर विद्यालय की एकेडमिक कोऑर्डिनेटर वैशाली पाठक, विद्यालय की हेडमिस्ट्रेस आभा भारद्वाज, सर्वेश यादव, अजय कश्यप, पंकज कुमार, विमल मिश्र, हसनैन, बलवंत अरोरा, शोभा सूदन, कौशल पाल, पवन कश्यप, राजीव पांडेय, लखवीर सिंह आदि उपस्थित रहे