परिजनों को सुबह हुई जानकारी
चार दिन से बच्चा यहां भर्ती था और परिवार के लोग भी अस्पताल परिसर में ही रह रहे थे। रविवार रात दो बजे के बाद बच्चा मशीन में नहीं था। सोमवार की सुबह छह बजे परिवार को उसकी जानकारी हो सकी तो उन्होंने अस्पताल में हंगामा किया।
पुलिस पहुंची तो देखा कि पूरे अस्पताल में कहीं सीसीटीवी कैमरा ही नहीं लगा है। पड़ोस की दुकान के एक सीसीटीवी कैमरे में सफेद शर्ट पहनकर अस्पताल में आ जा रहे एक शख्स की फुटेज मिली है। इज्जतनगर थाना पुलिस तहरीर लेकर जांच में जुट गई है।