फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रस्तावित डीएम सर्किल रेट पर आईं 107 आपत्तियां, ट्यूलिया की सबसे अधिक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रस्तावित डीएम सर्किल रेट पर आपत्तियों का दौर मंगलवार को समाप्त हुआ। अंतिम दिन शाम पांच बजे तक जिले में कुल 107 आपत्तियां आई हैं। इसमें सबसे अधिक आपत्ति दाखिल करने वाला गांव सदर तहसील का ट्यूलिया बन गया है। यहां से 79 लोगों ने आपत्ति दाखिल कर सर्किल रेट बढ़ाने की मांग की है। अब इन आपत्तियों के निस्तारण के लिए डीएम की अध्यक्षता में 25 जुलाई को बैठक होगी। फिर अंतिम निर्णय लेते हुए एक अगस्त से नया डीएम सर्किल रेट प्रभावी होगा।
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व के कार्यालय में आपत्ति दाखिल करने ट्यूलिया से आए होरीलाल व पूरन लाल ने बताया कि धंतिया, हमीरपुर, गोहित, मिलक इमाम गंज समेत कई गांवों में उप्र आवास विकास परिषद आवासीय कॉलोनी बनाने के लिए 561 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण की तैयारी कर रहा है।
इसी के चलते उनके गांव की जमीन की बिक्री पर प्रशासन ने रोक लगा रखी है। होरीलाल ने बताया कि उनके गांव के अधिकांश लोगों को जमीन का मूल्य बढ़े और अधिक मुआवजा पाने की उम्मीद है। गांव के कढ़ेराम, लेखराज, सोमवती, हरिपाल, यशपाल, नीलम देवी, टीकाराम, गोमती देवी समेत काफी लोगों ने सर्किल रेट में वृद्धि की मांग की। उधर, सहायक महानिरीक्षक निबंधक (एआईजी) तेज सिंह यादव ने बताया कि सभी 107 आपत्तियों पर विचार किया जाएगा। इसके लिए डीएम की अध्यक्षता में 25 जुलाई को बैठक होगी। इसमें जनप्रतिनिधियों, बार एसोसिएशन, दस्तावेज लेखक संघ व जन सामान्य को भी आमंत्रित किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन


-
नगरीय क्षेत्र में भी सर्किल रेट में वृद्धि प्रस्तावित

नगरीय क्षेत्र में वर्तमान में अवध धाम कॉलोनी क्षेत्र में नौ मीटर से अधिक चौड़े मार्ग के आसपास की अकृषि जमीन का सर्किल रेट 14 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर है। इसमें वृद्धि कर 18 हजार रुपये प्रस्तावित किया गया है। रेलवे कॉलोनी इज्जतनगर में 30 हजार रुपये था, जिसे बढ़ाकर 33 हजार प्रस्तावित किया गया है। नैनीताल मिनी बाइपास से शुरू खलीलपुर मोड़ तक विधोलिया व खलीलपुर क्षेत्र की जमीन का सर्किल रेट 40 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर है, जिसे बढ़ाकर 48 हजार रुपये प्रस्तावित किया गया है। कोहाड़ापीर, वानखाना, स्टेट बैंक कॉलोनी, सुर्खा छावनी और गुलाबनगर इलाके की जमीन का सर्किल रेट 33 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर है, जिसे बढ़ाकर 39 हजार रुपये तक प्रस्तावित किया गया है।
-
अर्द्धनगरीय गांव में कुछ इस तरह प्रस्तावित हुई वृद्धि
ऐना गांव अर्द्धनगरीय है। यहां सड़क पर स्थित भूमि का सर्किल रेट 1.20 करोड़ रुपये प्रति हेक्टेयर है। आबादी से सटी भूमि का 1.10 करोड़ और सामान्य जमीन का सर्किल रेट 95 लाख रुपये है। इसमें वृद्धि कर सड़क पर स्थित भूमि का सर्किल रेट 1.32 करोड़, आबादी से सटी भूमि का 1.20 करोड़ और सामान्य जमीन का 1.05 करोड़ रुपये प्रति हेक्टेयर सर्किल रेट प्रस्तावित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें