फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो स्थानों पर शहरवासी ले सकेंगे वाईफाई सुविधा का आनंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहरवासी जल्द ही शहर के दो प्रमुख स्थानों पर मुफ्त में वाईफाई सुविधा का लाभ ले सकेंगे। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। इन स्थानों पर डिवाइस लगाने की तैयारी चल रही है। नगर पालिका प्रशासन का दावा है कि अक्तूबर माह के अंत तक यह सेवा लोगों को मिलना शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव अभियान को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने शहर के दो प्रमुख स्थानों छाया चौराहा और बस अड्डे पर मुफ्त में वाईफाई सुविधा की पहले चरण में उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इसे लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली है। वाईफाई लगाने के लिए डिवाइस की उपलब्धता को लेकर पत्राचार किया गया है।
उम्मीद है कि अगले हफ्ते डिवाइस नगर पालिका प्रशासन को मिल जाएंगी। इसके बाद माह के अंत तक शहरवासियों समेत इन स्थानों पर आने वाले लोगों को यह सुविधा मिलने लगेगी। नगर पालिका अधिकारियों के मुताबिक वाईफाई सुविधा के लिए चिह्नित स्थानों के 50 मीटर की परिधि में निवास करने वाले लोग वाईफाई की सिक्योर नेटवर्क मुफ्त सुविधा का लाभ ले सकेंगे।
विज्ञापन

मनोरंजन के साथ निपटा सकेंगे इंटरनेट संबंधी कार्य
इन दोनों स्थानों पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोगों का आवागमन होता है। ऐसे में यह स्थान लोगों के लिए इंटरनेट से संबंधित कार्य करने का अच्छा जरिया बन सकता है। जबकि युवा वर्ग भी मूवी और गेम्स आदि डाउनलोड कर सकेंगे। नगर पालिका का कहना है कि इसके बाद रेलवे स्टेशन और अन्य अधिक भीड़भाड़ वाले स्थानों पर वाईफाई की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन

शहर के छाया चौराहा और बस अड्डे पर मुफ्त वाईफाई की सुविधा लोगों को मिलेगी। डिवाडस की उपलब्धता होते ही इसे चयनित स्थानों पर लगाया जाएगा।
-पवन कुमार, ईओ, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें