फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर सुसाइड नोट पोस्ट कर युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। पत्नी से हुए विवाद के चलते एक युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। यही नहीं युवक ने यह कदम उठाने के पहले सुसाइड नोट अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट कर दिया। मामले की जानकारी पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस सुसाइड नोट समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन

रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के सधवापुर मजरे इब्राहिमाबाद में गुरुवार की सुबह सधवापुर गांव के बाहर पेड़ पर एक युवक का शव फंदे से लटकता मिला। ग्रामीणों ने इस बारे में पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पहुंचे कोतवाल अजय त्रिपाठी ने पहुंचकर शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर उसकी पहचान कराई तो वह गांव निवासी संजय यादव (30) पुत्र संतराम यादव निकला।
मृतक की तलाशी के दौरान उसकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें पति ने विवाद होने और संपत्ति बेटी को देने की बात कही है। संजय का शव बरामद होने के थोड़ी देर बाद उसका एक सुसाइड नोट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा जिसमें संजय ने लिखा है कि उसकी पत्नी अक्सर मायके में ही रहती है। घर आने के लिए कहने पर विवाद होता रहता है।
विज्ञापन

वह अपने घर वालों से काफी परेशान होकर आत्महत्या कर रहा है। उसका एक लाख रुपया स्टेट बैंक में जमा है जो उसकी दो वर्षीय बेटी वैष्णवी को दे दिया जाए। इसी के साथ उसने सुसाइड नोट में अपना और अपनी बेटी का आधार कार्ड भी पोस्ट किया है। कोतवाल ने बताया कि मामला आत्महत्या का है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें