फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरख ब्लॉक के आठ ग्राम पंचायतों में बनेंगी पानी की टंकी

विज्ञापन
विज्ञापन
जैदपुर (बाराबंकी)। अब ग्रामीणों को भी पीने के लिए शुद्ध जल मिलेगा। इसके लिए जल शक्ति मंत्रालय के जलजीवन मिशन योजना के तहत पानी टंकी निर्माण के लिए चयनित ग्राम पंचायतों में सर्वे कार्य पूरा कर लिया गया है। एक ग्राम पंचायत में लगभग चार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जिसमें हरख ब्लॉक क्षेत्र की आठ ग्राम पंचायतों को यह बड़ी सौगात मिली है। गांव में पानी टंकी बनने के साथ घर-घर तक शुद्ध पानी पहुंचने की खुशी ग्रामीणों के अंदर है।
विज्ञापन

हरख ब्लॉक क्षेत्र की आठ ग्राम पंचायतों में केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के जलजीवन मिशन के तहत चयनित किया गया है। जिसमें ग्राम पंचायत सोहिलपुर, वजीउद्दीनपुर, अजपुरा, गल्हामऊ आदि शामिल हैं। शहरवासियों तरह गांव में भी पाइप लाइन से पानी घर तक आसानी से आएगा। इसके लिए ग्राम पंचायतों में पानी टंकी निर्माण के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है।
गांव के किन-किन रास्ते से होकर पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए जलजीवन मिशन की टीम ने सर्वे कर लिया है। सर्वे करने आई टीम को लेखपाल, ग्राम प्रधान व सचिव ने मिलकर भूमि का निरीक्षण कराया है। गांव में पानी टंकी निर्माण की खबर सुनकर ग्रामीणों में काफी खुशी है। बुधवार को क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोहिलपुर में जलजीवन मिशन की टीम सर्वे करने पहुंची थी। इस मौके पर जल निगम व पंचायती राज विभाग अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें