फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से तप रहे बालक की गई जान, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बुखार से तप रहे एक बालक की बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। बुखार से बालक की मौत की सूचना से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक के नेतृत्व में एक टीम को जांच के लिए गांव भेजा है। वहीं परिवारीजन बालक की मौत दिमागी बुखार से होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

त्रिवेदीगंज के महाबल सिंह पुरवा मजरे कोलहदा निवासी शुभम (11) पुुत्र संतराम पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित था। संतराम ने बताया कि पहले निजी चिकित्सकों को दिखाया गया था लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर दो दिन पहले सीएचसी त्रिवेदीगंज ले गए थे। इसके बाद भी बुखार उतरने का नाम नहीं ले रहा था।
बुधवार को हालत बिगड़ने पर लखनऊ स्थित ट्रॉमा सेंटर ले गए जहां पर चिकित्सकों ने भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। संतराम के अनुसार ट्रॉमा के चिकित्सक दिमागी बुखार की बात कह रहे थे लेकिन बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। बालक की मौत से परिवारीजनों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा और मृतक की मां का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन

इसकी सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं त्रिवेदीगंज सीएचसी अधीक्षक डॉ. महमूद खां ने कहा कि जानकारी मिली है, जांच के लिए टीम भेजी जा रही है। इस बाबत सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा का कहना है कि त्रिवेदीगंज के महाबल सिंह पुरवा मजरे कोलहदा में एक बालक की बुखार से मौत की सूचना मिली है। सीएचसी अधीक्षक त्रिवेदीगंज के नेतृत्व में एक टीम को जांच के लिए गांव को भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें