फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटें फुल होने से पसंद के विषयों में नहीं मिल रहा दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (बाराबंकी)। रामनगर पीजी कॉलेज में स्नातक (बीए) प्रथम वर्ष में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को अब हिंदी, शिक्षाशास्त्र, समाज शास्त्र व भूगोल विषय में प्रवेश नहीं मिल सकेगा। क्योंकि इन विषयों की सीटें फुल हो जाने के कारण प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। वहीं अन्य विषयों की रिक्त सीटों पर प्रवेश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

रामनगर पीजी कॉलेज रामनगर में स्नातक (बीए) में कुल 600 सीटों पर विद्यार्थियों को प्रवेश की व्यवस्था है। इसमें पसंद की हिंदी, शिक्षाशास्त्र, समाजशास्त्र व भूगोल विषय की 500 सीटों पर प्रवेश होने के बाद सीटें फुल हो गई हैं। अन्य राजनीति शास्त्र, संस्कृत, अर्थशास्त्र, शारीरिक शिक्षा, गृह विज्ञान व अंग्रेजी विषय की बची हुई करीब सौ सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया चल रही है।
मगर, जिन विषयों की सीटें फुल होने के बाद प्रवेश को लेकर बढ़ते दबाव को देख कॉलेज के प्राचार्य ने डॉ.राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय को सीटें बढ़ाने का पत्र भेजकर मांग की है। ऐसे में अगर, विश्वविद्यालय से प्रवेश की सीटें बढ़ाने की अनुमति मिली तो विद्यार्थियों को पसंद के विषयों में प्रवेश मिल सकेगा। हालांकि एमए की 60 सीटों में महज अभी 10 विद्यार्थियों ने ही आवेदन किया है। ऐसे में सीटें अभी रिक्त हैं।
विज्ञापन

बीए प्रथम सेमेस्टर में जिन विषयों की सीटें फुल हो गई हैं। उन विषयों में ही प्रवेश की डिमांड है। ऐसे में विश्वविद्यालय से सीटें बढ़ाने का अनुरोध किया गया है। सीटें बढ़ती हैं तो विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। वहीं स्नातक व परास्नातक के शेष विषयों की बची सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन

-डॉ. ओम प्रकाश सिंह, प्राचार्य, रामनगर पीजी कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें