फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरजेंसी फुल, वार्ड में शिफ्ट किए जा रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। वायरल बुखार का प्रकोप दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। जिससे ओपीडी में इलाज के लिए मरीजों की भारी भीड़ जुट रही है। सोमवार को भी ओपीडी में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। इमरजेंसी में सुबह से लेकर शाम तक सिर्फ वायरल बुखार के मरीज ही आ रहे हैं।
विज्ञापन

यही कारण है कि इमरजेंसी लगभग फुल हो चकी है और यहां के ज्यादातर मरीजों को वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं जेई की चपेट में आए एक बालक की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। इस तरह से जिले में अब तक डेंगू के आठ और जेई को दो मरीज मिल चुके हैं जिन्हें लखनऊ रेफर किया जा चुका है।
जिला अस्पताल की ओपीडी में वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अस्पताल प्रशासन की माने तो सोमवार को ओपीडी में करीब 1450 मरीज आए। इनमें से वायरल बुखार के मरीज की संख्या 700 के आसपास रही। लखपेड़ाबाग निवासी राधिका देवी ने बताया कि वह तीन दिनों से बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

हालत में सुधार नहीं होने पर परिवारीजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। इसी प्रकार कमला, मीरा, रामजियावन, भरोसे आदि पिछले कई दिनों से वायरल बुखार से पीड़ित हैं और जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे तो भारी भीड़ थी।
बताया कि घंटों इंतजार के बाद डॉक्टर ने देखा और तीन दवाएं बाहर से लिख दीं। जबकि इमरजेंसी में इन दिनों आने वाले मरीजों में वायरल बुखार के मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा बताई जा रही है। इनकी वजह से इमरजेंसी वार्ड पूरी तरह से मरीजों से भरा हुआ है।
मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यहां के मरीजों को वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है। देर शाम को जेई से पीड़ित बालक सत्येन्द्र को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।
जिला अस्पताल की ओपीडी से लेकर इमरजेंसी तक में सबसे ज्यादा वायरल बुखार के मरीज आ रहे हैं। इस संबंध में चिकित्सकों को पहले ही आवश्यक निर्देश दिए जा चुके हैं। मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इस बात का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन

-डॉ. बीके सिंह,सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें