फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू टेम्पो पलटा, युवती की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर (बाराबंकी)। सवारियों से भरा टेम्पो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। टेम्पो पलटने से उसके नीचे दबकर एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम फिरोजपुर निवासी अतीक की पुत्री रेशमा बानो (19) सोमवार को अपने जीजा वसीम के साथ टेम्पो पर सवार होकर फतेहपुर घर जा रही थीं। टेम्पो में करीब 10 सवारियां बैठीं थीं। सूरतगंज-फतेहपुर मार्ग पर तेज रफ्तार टेम्पो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे रेशमा उसी के नीचे दब गई।
आसपास मौजूद लोगों ने टेम्पो को हटाकर रेशमा व अन्य सवारियों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल रेशमा को पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं टेम्पो में सवार पूजा देवी व मृतका के जीजा वसीम भी घायल हो गए। जिन्हें निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराकर घर भेज दिया गया है। कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि टेम्पो पलटने से युवती की मौत हो गई थी। टेम्पो की अन्य सवारियों को दूसरे वाहन से घर भेजवा दिया गया है।
विज्ञापन

बाइक सवार दो युवक जख्मी
देवीगंज मार्ग पर असंद्रा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी ओमप्रकाश सोमवार को कोतवाली हैदरगढ़ के दतौली गांव निवासी उमेश के साथ सिद्धौर की ओर आ रहे थे। तभी ये सामने से आ रहे एक अन्य बाइक सवार से टकरा गए। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको सीएचसी सिद्धौर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें