फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8878 हेक्टेयर खेत में गन्ना तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में इस बार 8878 हेक्टेयर खेत में गन्ने की बुआई की गई है। इससे करीब 36 लाख क्विंटल गन्ने के उत्पादन का अनुमान है। चार गन्ना समितियों में पंजीकृत 42 हजार 364 गन्ना सदस्यों में से लगभग 14 हजार ऐसे किसान हैं जो इस बार गन्ने की फसल हैदरगढ़ और रौजा गांव चीनी मिल को सप्लाई करेंगे। बलरामपुर यूनिट की हैदरगढ़ चीनी मिल में पेराई सत्र की शुरुआत 20 नवंबर से होने का अनुमान है।
विज्ञापन

गन्ना विभाग के अनुसार इस साल किसानों का रुझान गन्ने की खेती की ओर बढ़ा है। यही वजह है कि इस बार जिले में 8878 हेक्टेयर खेत में गन्ने की बुआई की गई है। इसमें हैदरगढ़ चीनी मिल का 4731 हेक्टेयर तो रौजागांव का 4147 हेक्टेयर आवंटित क्षेत्रफल शामिल है। लगभग 36 लाख क्विंटल गन्ने की आपूर्ति इन दोनों चीनी मिलों में की जाएगी।
बाराबंकी, हैदरगढ़, दरियाबाद और बुढ़वल गन्ना समितियों के करीब 14 हजार किसान अपना-अपना गन्ना चीनी मिलों को बेचेंगे। वैसे इन समितियों पर 42 हजार 364 गन्ना किसान सदस्य के रूप में पंजीकृत हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार हैदरगढ़ चीनी मिल में पेराई सत्र की शुरुआत 20 नवंबर से होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिले में गन्ने के सर्वे के साथ सट्टा प्रदर्शन का काम विभाग द्वारा पूरा कर लिया गया है। इस बार करीब 500 हेक्टेयर गन्ने का क्षेत्रफल अधिक होने की बात अधिकारियों द्वारा बताई गई है। वहीं सट्टा प्रदर्शन से किसानों द्वारा अपने डाटा में दर्ज खामियों को सही कराया गया है ताकि मोबाइल पर मिलने वाली गन्ने की पर्ची में कोई त्रुटि न हो सके।
जिला गन्ना अधिकारी रत्नेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि अगले माह शुरू हो रही पेराई सत्र से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। गन्ना किसानों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ही गन्ना पर्ची भेजी जाएगी। गन्ना खरीद के संबंध में कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें