फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की तीन मूर्तियों के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सूरतगंज (बाराबंकी)। दो दिन पूर्व कस्बे के ठठेरी मंदिर से चोरी हुई लड्डू गोपाल की तीन मूर्तियों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। मंदिर से चोरी कर बाहर आ रहे चोर की तस्वीर पास में लगें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों मूर्तियों को बेचने के फिराक में थे।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र मोहम्मदपुर खाला अंतर्गत सूरतगंज कस्बे के प्राचीन ठठेरी मंदिर में शनिवार को घुसे एक युवक ने लड्डू गोपाल की तीन मूर्तियां व उनके जेवरात पर हाथ साफ कर दिया था।
सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक व सूरतगंज चौकी प्रभारी धर्मेंद्र नाथ मिश्रा ने जांच करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग खंगाली थी। मंदिर निकल रहे एक युवक की तस्वीर कैमरे में कैद हो गई थी जो देर रात मंदिर से कुछ लेकर निकल रहा था।
विज्ञापन

पुलिस ने घटना के कुछ घंटे बाद ही कई लोगों को हिरासत में ले लिया था। इसी बीच रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जागृति इंटर कॉलेज के पास दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस की विशेष पूछताछ में दोनों युवकों ने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। दोनों के पास से चोरी की पीली धातु की तीन मूर्तियां व लड्डू गोपाल के सफेद धातु की ज्वेलरी भी बरामद की है जिससे दोनों बेचने की फिराक में थे।
ये लड्डू गोपाल की तीनों मूर्तियां कस्बे के अंकुर हयारण, शुभम हयारण व अनुरुद्ध हयारण की है। इन्होंने जन्माष्टमी के दिन इस मंदिर में स्वयं के लड्डू गोपाल को पूजा-अर्चना के लिए रखे थे। पकड़े गए आरोपी सूरतगंज कस्बे के बक्सोर टोला निवासी धर्मेंद्र साहू व पुत्तन हैं।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि लड्डू गोपाल की मूर्ति व ज्वेलरी के साथ दो लोगों को पकड़ा गया है। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उनको जेल रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें