फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश से छात्रा समेत तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर/जहांगीराबाद। रामनगर थाना क्षेत्र रामनगर के डिपो गांव किसान राम सुधीर (45) को खेत की रखवाली के दौरान सांप ने डस लिया। जानकारी पर लोग उसे अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

उधर, थाना क्षेत्र जहांगीराबाद के दुल्हीपुर गांव निवासी लवकुश की 15 वर्षीय पुत्री अंशिका को घर में ही सांप ने डस लिया। उसकी चीख सुनकर दौड़े परिवारीजन आननफानन उसे लेकर जिला अस्पताल गए जहां इलाज के दौरान किशोरी की मौत हो गईं।
वहीं थाना क्षेत्र मोहम्मदपुर खाला के ग्राम बसारी में रविवार सुबह घर में काम कर रही सिद्दीक पुत्री महेश्वर को सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन महमूदाबाद चिकित्सालय ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें