फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ बेटियों के पीले होंगे हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीब अभिभावकों का 100 बेेटियों के हाथ पीले होंगे। सरकारी तामझाम के बीच यह आयोजन कोविड प्रोटोकॉल को देखते हुुए ब्लॉकवार कराए जाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

शासन स्तर से समाज कल्याण विभाग को 51 लाख रुपये का बजट भी मिल गया है। इसके बाद आवेदन मंगाए जाने की तैयारी चल रही है। जुलाई के प्रथम सप्ताह में सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा।
आर्थिक तंगी के चलते अभिभावक अपनी बेटियों की शादी करने की हिम्मत नहीं जुटा पाते हैं ऐसे में प्रदेश सरकार ने मुुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की शुरुआत कर इन अभिभावकों को राहत दी है। इस बार भी सौ बेटियों की शादी के लिए शासन द्वारा समाज कल्याण विभाग को 51 लाख रुपये की धनराशि मुहैया कराई है।
विज्ञापन

प्रति जोड़े पर 51 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इनमें वधू के नाम 35 हजार रुपये के चेक के साथ दस हजार के जेवरात व गृहस्थी का सामान तो छह हजार रुपये तैयारियों के लिए शामिल हैं।
बजट मिलने के बाद विभाग ने कागजी कसरत शुरू कर दी है। योजना से संबंधित फाइल तैयार कर जिलाधिकारी से अनुमोदन लेने के लिए भेजी गई है। संभावना है कि जुलाई की शुरुआत में ब्लॉकवार आयोजन किया जाएगा जिसमें सांसद, विधायक समेत अधिकारी भी शामिल होंगे।
योजना के तहत विभाग ने आवेदन मांगने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सभी बीडीओ, एडीओ और विभाग के कर्मचारियों को भी इस कार्य में लगाया गया है ताकि जरूरतमंदों तक योजना का लाभ पहुंच सके। इसके अलावा पिछली बार बजट के अभाव में जो आवेदन रह गए थे उन्हें भी जांच के बाद इसमें शामिल किया जाएगा।
जिला समाज कल्याण अधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 51 लाख का बजट मिला है। इससे सौ जोड़ों की शादियां कराई जाएंगी। जुलाई की शुरुआत में ब्लॉकवार आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें