फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनेऊ से चाभी काट छह लाख की संपत्ति ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहरा (बाराबंकी)। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ओरीपुर गांव में रविवार रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाया। शातिर चोर घर के बाहर सो रहे गृहस्वामी के जनेऊ से चाभी काट ले गए। इसके बाद आराम से कमरों में घुसकर संदूक में रखी करीब ढाई लाख की नकदी समेत छह लाख संपत्ति बटोर ले गए। सुबह वारदात की जानकारी होने के बाद परिवारीजन सन्न रह गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की।
विज्ञापन

मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ओरीपुर गांव निवासी राकेश मिश्रा के मुताबिक, उनके परिवार में हाल ही वैवाहिक कार्यक्रम हुआ था। इसलिए घर में करीब ढाई लाख रुपये नकद सहित कीमती जेवरात एक कमरे में संदूक में रखे थे। घर की सभी महिलाओं के गहने एक ही कमरे में बक्सों में रखे थे।
रविवार रात परिवार के सभी लोग अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। जबकि राकेश मिश्र घर के बाहर सो रहे थे। संदूक की चाभी उनके जनेऊ में बंधी थी। सोते समय ही चोर जनेऊ से चाभी काट ले गए। आशंका व्यक्त की जा रही है कि चोर दीवार के सहारे छत पर पहुंचे और घर के अंदर दाखिल हो गए।
विज्ञापन

राकेश के अनुसार चोरों ने कमरे में रखे संदूक का ताला खोलकर उसमें रखी ढाई लाख की नकदी और जेवर उठा ले गए। चोरी गई संपत्ति करीब छह लाख रुपये की है। सूचना पाने के बाद पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला। प्रभारी निरीक्षक रामकिशुन राणा का कहना है कि पुलिस चोरों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें