फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घरों से नकदी और जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मसौली (बाराबंकी)। चोरों ने पांच घरों में नकब लगाकर हजारों रुपये की नकदी सहित जेवर व कीमती कपड़ों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ितों की तहरीर पर मसौली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम डेढुआ में बुधवार की रात चोरों ने अनवर अली के घर को निशाना बनाते हुए पीछे से दीवार में नकब लगाकर बक्सा में रखी 70 हजार की नकदी, जेवर व कपड़े उठा ले गए। खाली बक्से और अस्तव्यस्त कपड़े घर से करीब 20 मीटर की दूरी पर पड़े मिले।
इसके अलावा बंशीलाल के मकान में नकब लगाकर कमरे में रखी 19 हजार की नकदी, जेवर व कपड़े चोरी कर ले गए। चोरों ने ग्राम लोहरनपुरवा निवासी शैलेंद्र कुमार के घर में दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर घुस गये और कमरे में रखी साइकिल और मोबाइल फोन उठा ले गए।
विज्ञापन

वहीं दरवाजा विहीन रामनरेश के घर में घुसे चोर बैग और पर्स उठा ले गए जिसमें पांच सौ की नकदी थी। इन्हीं के पड़ोसी जोगिंदर के कमरे में दो मोबाइल फोन और 560 रुपये भी चुरा ले गए। प्रभारी निरीक्षक सुमित श्रीवास्तव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें