फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान व आटा चक्की से हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सतरिख/ जंहागीराबाद (बाराबंकी)। एक दुकान और एक आटा चक्की से चोर हजारों की नकदी व सामान उठा ले गए। मामले की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

पहला मामला थाना जंहागीराबाद इलाके के सद्दीपुर का है। जहांगीराबाद जाने वाले मार्ग से अनखा मोड़ पर बनी एक मार्केट में जय माता दी ट्रेडर्स नाम से रामप्रताप निवासी अजगना अपना कारोबार करते थे। पीड़ित के मुताबिक, इसी दुकान में बाड़ा भी चलता और मेंथा खरीद फरोख्त का कारोबार होता है।
बताया कि रविवार की रात चोरों ने दुकान के पीछे से नकब लगाकर 65 किलो मेंथा, 58 हजार नकदी कम्पूटर डेस्कटॉप कैमरा की हार्डडिस्क समेत कई सामान उठा ले गये। इस मामले की पीड़ित व्यवसायी ने थाने जाकर तहरीर दी है लेकिन केस दर्ज नहीं किया जा सका है। थानाध्यक्ष दर्शन यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सतरिख थाना क्षेत्र के न्योली चौराहे पर स्थित रामनारायन उर्फ पांचू की आटा चक्की से चोरों ने नकाब लगाकर चार बोरी सरसों, तीन टीन कड़वा तेल, इनवर्टर बैटरी सहित 50 हजार का सामान उठा ले गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी लालचंद सरोज ने बताया कि शिकायत मिली है चोरों का पता लगाया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें