फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रथयात्रा बनी मुसीबत, जाम से जूझे लोग

Thu, 03 Nov 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
रथ यात्रा बनी मुसीबत, जाम से जूझते रहे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ में प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से निकाली गई रथ यात्रा का असर जिले में भी दिखाई दिया। भारी वाहनों को हाईवे पर ही रोक दिया गया। वहीं बसों का भी मार्ग बदल दिया गया। जिससे शहर में जाम की समस्या उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन


लोगों को इस समस्या से पूरे दिन निजात नहीं मिल सकी। हाल यह रहा कि बृहस्पतिवार की सुबह से लेकर शाम तक हाईवे पर भारी वाहनों की कतार लगी रही और शहर मेें लोग बसों की तलाश में इधर-उधर भटकते रहे। 

समाजवादी पार्टी की ओर से लखनऊ में सीएम अखिलेश यादव के नेतृत्व में निकाली गई विकास से विजय तक रथयात्रा में जाने के लिए बृहस्पतिवार की सुबह से ही शहर मेें सपा कार्यकर्ताओं व वाहनों की भीड़ बढ़ गई।
विज्ञापन


इसको देखते हुए लखनऊ की ओर जाने वाले सभी भारी वाहन हाईवे पर ही रोक दिए गए और रोडवेज की अनुबंधित व बड़ी बसों का भी मार्ग परिवर्तित कर दिया गया। इसके चलते हाईवे पर लखनऊ की सीमा से लेकर कई किलोमीटर तक लंबी-लंबी वाहनों की कतारें लग गईं। जिससे शहर के अंदर बसाें के इंतजार में खड़े दर्जनोें यात्री पूरे दिन इधर-उधर भटकते रहे।

अखिलेश की रथयात्रा भले ही राजधानी में निकली हो लेकिन इसके चलते राजधानी से सटे बाराबंकी जिले के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रथ यात्रा की तैयारी व यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए सीओ सिटी श्रीपाल यादव, एएसपी कुवंर ज्ञानंजय सिंह, कोतवाल बीपी यादव, टीएसआई सूर्यनाथ यादव समेत सभी पुलिस अधिकारी सुबह से लेकर शाम तक हाईवे पर ही डटे रहे । 

लखनऊ की ओर जाने से कतराते रहे लोग
शहर के लोग बृहस्पतिवार को लखनऊ की ओर जाने से बचते दिखे। ज्यादातर लोगोें ने कहा कि आज लखनऊ के सारे प्रोग्राम कैंसिल वर्ना, वहां जाम में जूझना पड़ेगा। सपा की रैली में जाने वाले कार्यकर्ता व नेता ही सुबह से ही अपने-अपने काफिले लेकर लखनऊ के लिए रवाना हुए। 

रैली में गए भारी संख्या में सपाई
जिले के कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप, राज्यमंत्री राजीव कुमार सिंह, मंत्री फरीद महफूज किदवई, विधायक सुरेश यादव, रामगोपाल रावत, राममगन रावत, एमएलसी राजेश यादव, छात्रनेता केडी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुख्तार अहमद शाह, शिवम शुक्ला, सौरभ द्विवेदी, अंकुश मिश्रा, जितेंद्र सिंह बब्लू, अजीत झा, सपा जिलाध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह, कामता यादव, रिजवान संजय समेत तमाम सपा कार्यकर्ता लखनऊ की रैली के लिए रवाना हुए। इसके अलावा गैर जिलों से आने वाले सपा कार्यकर्ताओं को ठहरने के लिए भी शहर में कई गेस्ट हाउस व लाज में इंतजाम किए गए हैं। 

घंटों करना पड़ा बस का इंतजार
गुरुवार को बस यात्रियों को कई घंटो तक बस स्टाप पर खड़े होकर वाहन का इंतजार करना पड़ा। डिपो के एआरएम आरके वर्मा ने बताया कि लखनऊ में निकलने वाले रथ यात्रा के कारण बसों को जाम से जूझना पड़ा। लखनऊ से बाराबंकी के आने के लिए जहां एक घंटे का समय लगता था वहां आज तीन से चार घंटे का समय लगने से यात्रियों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें