फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवीके में निकले तीन अजगर, हड़कंप

Tue, 01 Nov 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र में बने आवास के पास तीन अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने एक अजगर को पकड़ लिया। बाकी की तलाश जारी है।
विज्ञापन


मंगलवार शाम कृषि विज्ञान केंद्र परिसर स्थित कर्मचारी बनारसी के घर के पास एक अजगर दिखाई दिया। शोर मचाने पर लोग एकत्र हुए तो वहीं पर दो और अजगर दिखाई पडे़, जिससे हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे वन दरोगा आरपी सिंह ने वन विभाग के कर्मचारियों के साथ अजगर को ढूंढना शुरू किया।

अंधेरा होने के कारण अजगर को ढूंढने में काफी दिक्कत हुई। कड़ी मशक्कत के बाद करीब पांच फीट लंबे एक अजगर को वनकर्मियों ने पकड़ लिया। वन दरोगा आरपी सिंह के अनुसार अजगर का वजन करीब 22 किलो के आसपास है। वन विभाग की टीम अन्य अजगर की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें