बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में मंगलवार को युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। इसका शुभारंभ रामनगर विधायक शरद कुमार अवस्थी ने 1500 मीटर दौड़ को हरी झण्डी दिखाकर किया।
विधायक ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। इसलिए खेलों को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा दिया जाना चाहिए। विभ्राट चंद्र कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिर इण्डिया मूवमेन्ट के अंतर्गत खेलकूद को बढ़ावा देते हुये नारा दिया ‘खेलेगा भारत तो खिलेगा भारत’ इसी को ध्यान में रखते हुए प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं।
विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व विधायक शिवकरन सिंह ने कहा कि अनुशासन ही देश को महान बनाता है। इस दौरान जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रबोध कुमार ने सबको स्मृति चिह्न भेंटकर आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व ध्वज शिष्टाचार, खिलाड़ियों से परिचय, शपथ उद्घाटन आदि अपने पारंपरिक तरीके से हुआ। इस मौके पर अमर बहादुर सिंह, व्यायाम प्रशिक्षक तुलसीराम चौहान, नीलम, राजेन्द्र त्रिपाठी, तौहिद खान, अनन्त अस्थाना, अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।
प्रतियोगिता में इन खिलाड़ियों ने मारी बाजी
गोला फेंक बालक वर्ग में सौरभ सिंह प्रथम, वीरेंद्र कुमार द्वितीय, ओमकार सिंह तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर बालक वर्ग में परमेश्वर सिंह प्रथम, उमाकांत द्वितीय, संदीप तृतीय और 400 मीटर बालिका वर्ग में शिवांशी अवस्थी प्रथम, क्षमा पाण्डेय द्वितीय, अवन्तिका तृतीय तथा 200 मीटर बालक वर्ग में प्रेम पाठक प्रथम, अभिनव द्वितीय, आशीष यादव तृतीय स्थान पर रहे।
इसी प्रकार 15 सौ मीटर बालक वर्ग में संदीप कश्यप प्रथम, हेमंत कुमार द्वितीय, भागीरथ यादव तृतीय और 15 सौ मीटर बालिका वर्ग में लक्ष्मी चौहान प्रथम, दीपा द्वितीय, वैशाली यादव तृतीय 800 मीटर बालक वर्ग में रमन कश्यप प्रथम, संतोष कश्यप द्वितीय, जितेंद्र तृतीय स्थान पर रहे।
इसी प्रकार कुश्ती बालक वर्ग 51 किलोग्राम में शिवा गौतम प्रथम, करन द्वितीय, 55 किलोग्राम निर्मल यादव प्रथम, अर्जुन यादव द्वितीय, 60 किलोग्राम में आदित्य सिंह प्रथम, संजीत कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं कुश्ती बालिका वर्ग में 46 किलोग्राम में रीना प्रथम, आशा द्वितीय, 50 किलोग्राम रुचि कुमारी प्रथम, 54 किलोग्राम सुत्रोन्चनी प्रथम, शिवांगी द्वितीय ने जीत दर्ज की।