फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी व तहसील में लगेंगे सौर ऊर्जा प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। विकास भवन और कलेक्ट्रेट की तरह अब नवाबगंज तहसील और दीवानी कचहरी में भी सौर ऊर्जा रूफ-टॉप प्लांट लगने जा रहा है। इसकी जिम्मेदारी नवीन एवं नवीकरणीय विकास ऊर्जा विकास अभिकरण (नेडा) को मिली है। इन सरकारी भवनों की छतों पर सौर ऊर्जा प्लांट लगने से बिजली की किल्लत से छुटकारा तो मिलेगा ही, राजस्व की बचत भी होगी। नेडा को प्लांट स्थापित करने के लिए बजट भी मिल गया है।
विज्ञापन

दीवानी कचहरी के भवन की छत पर 18 लाख रुपये की लागत से 45 किलोवॉट का रूफ-टॉप सोलर पावर प्लांट लगेगा। इसमें करीब 40 केवी के 134 पैनल लगाए जाएंगे। इसके लगने से न्यायिक कार्य के दौरान बिजली की किल्लत काफी हद तक दूर हो जाएगी। इसके लिए न्यायिक विभाग द्वारा नेडा को धनराशि उपलब्ध कराई गई है।
इसी तरह नवाबगंज तहसील में भी आठ लाख रुपये की लागत से यह प्लांट लगाया जाएगा। 20 किलोवॉट के लगने वाले इस रूफ-टॉप सोलर प्लांट में लगभग 59 पैनेट लगाए जाएंगे। तहसील में प्लांट लगाने के लिए क्रिटिकल गैप फंड से नेडा को धनराशि उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन

वहीं आईटीआई जहांगीराबाद भवन में 48 लाख रुपये की लागत से 40 किलोवॉट का रूफ-टॉप सोलर प्लांट लगने जा रहा है। यहां करीब 128 पैनल लगाए जाएंगे। इस प्रकार इन तीनों सरकारी भवन की छतों पर प्लांट लगने से सरकारी कार्य के दौरान बिजली की बाधा दूर हो जाएगी और बिजली बिल में भी काफी हद तक कमी आएगी। इससे पहले विकास भवन और कलेक्ट्रेट में रूफ-टॉप सोलर प्लांट लगाए जा चुके हैं।
नेडा के परियोजना अधिकारी टीकाराम ने बताया कि नवाबगंज तहसील समेत तीन सरकारी भवनों में रूफ-टॉप सोलर प्लांट लगने जा रहे हैं। उपकरण मंगाए जा रहे हैं। धनराशि संस्था को उपलब्ध कराई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें