बाराबंकी। जिला कृषि अधिकारी ने रविवार को खाद की नौ दुकानों की जांच की। वहीं अधिक दाम पर खाद बेचने की शिकायत पर सात दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए है।
जिले में उर्वरक का पर्याप्त स्टाक होने के बावजूद खाद को लेकर मारामारी मची है। इसको लेकर रविवार को जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार ने नवाबगंज तहसील क्षेत्र के जहांगीराबाद, सद्दीपुर, राजापुर, देवा व बंकी की नौ दुकानों की जांच की। निरीक्षण के दौरान शिप ट्रेडर्स पर एनपीके उपलब्ध मिली।
वहीं अधिक दाम पर खाद बेचने की शिकायत पर ऊं नम: शिवाय खाद भंडार बंकी, राजा फटिलाइजर्स गुरूसेल,जीत बंधु ट्रेडिंग कंपनी साढ़ेमऊ, चौहान खाद भंडार गुरूसेल, वर्मा कृषि सेवा केंद्र गुरूसेल, किसान सेवा केंद्र बुधियापुर तथा शिव खाद भंडार का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। जांच में दोषी पाए जाने पर विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।