फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरदार पटेल ने देश को एकता के सूत्र में पिरोया

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती रविवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। कई जगहों पर हुए कार्यक्रमों में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर एकता की शपथ दिलाई गई। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं में लौह पुरुष को याद किया गया। वक्ताओं ने सरदार पटेल की नीतियों का अनुकरण करने की बात कही।
विज्ञापन

जयंती पर राष्ट्रीय अखंडता के सूत्रधार सरदार वल्लभ भाई पटेल को याद किया गया। पुलिस लाइन व समस्त थानों पर लौह पुरुष की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। एसपी अनुराग वत्स ने पुलिस लाइन में पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके साथ ही स्वतंत्रता संग्राम एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाये रखने के लिए सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को शपथ दिलायी गई।
रामसनेहीघाट में उप जिलाधिकारी विजय कुमार त्रिवेदी ने तहसील परिसर स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सीएलडीएफ के चैयरमैन वीरेंद्र कुमार तिवारी ने भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक कुसुमेश संग पटेल संस्थान में सरदार की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उन्हें नमन किया।
विज्ञापन

कहा कि सरदार ने ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के लिए अपने जीवन का हर पल समर्पित किया। कहा की सरदार पटेल के सपनों को प्रधानमंत्री मोदी पूरा करने में जुटे हैं। इस अवसर पर कोऑपरेटिव चेयरमैन धीरेंद्र कुमार वर्मा ,संदीप गुप्ता, विष्णु प्रभाकर वर्मा व संजीव वर्मा आदि मौजूद रहे।
पूर्व सांसद प्रियंका रावत ने पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अपने कार्यों से राष्ट्रीय एकता और अखंडता की जो मिसाल कायम की थी, उसी का अनुसरण आज के दौर में हम सभी को करना है। वहीं दरियाबाद में भाजपा विधायक सतीश शर्मा ने कैंप कार्यालय नई सड़क पर लौह पुरुष के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया।
गैरिया गांव में भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश अवस्थी ने भी सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। वहीं लखपेड़ाबाग मैरिज लॉन में कुर्मी स्वाभिमान महासंघ के बैनर तले जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सिविल जज नंद कुमार पटेल ने लौह पुरुष के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
कुर्मी स्वाभिमान महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक सुशील कुमार कटियार ने समाज के लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। इस मौके पर नरेंद्र वर्मा, पूर्व सीएमओ डॉ. रमेशचंद्रा, ब्लॉक प्रमुख सिरौलीगौसपुर रेनू वर्मा, डॉ. विवेक कुमार वर्मा, सहसंयोजक ओमप्रकाश वर्मा आदि मौजूद रहे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला कार्यालय पर सरदार पटेल की जयंती के उपलक्ष में संगोष्ठी आयोजित की गई। इस मौके पर विभाग प्रमुख डॉ. पीजे पांडेय ने विचार व्यक्त किए। ग्राम बस्ती के कार्यक्रम में सपा नेता ज्ञान सिंह यादव ने कहा कि पटेल से प्रेरित हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समाज के सभी वर्गों, धर्मों व जातियों को एकजुट बनाने के सिद्धांत पर काम करते हैं।
सिद्धौर के सरदार पटेल समाजोत्थान संगठन ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सरदार पटेल की फोटो भेजकर उनके चित्र पर माल्यार्पण करवाया। इसी तरह मोहनलाल वर्मा डिग्री कॉलेज में सपा द्वारा विचार गोष्ठी आयोजित की गई। सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने कहा कि सरदार पटेल हमेशा देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने के लिए काम करते रहे। इस मौके पर पूर्व सांसद रामसागर रावत, महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रेया वर्मा, पूर्व विधायक राम मगन रावत, पूर्व विधायक रतन लाल राव, प्रीतम सिंह वर्मा, जिला सचिव वीरेंद्र प्रधान आदि मौजूद रहे।
इसी तरह सपा नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने एक कार्यक्रम में पटेल को याद करते हुए कहा कि देश के लिए दिया गया पटेल का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने अखंड भारत का निर्माण किया। इस मौके पर पूर्व विधायक राम गोपाल रावत आदि उपस्थित रहे। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी ने भी सरदार पटेल की जयंती मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें