फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू नदी में बहती मिली श्रावस्ती की युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
टिकैतनगर (बाराबंकी)। श्रावस्ती जिले की रहने वाली एक युवती संदिग्ध हालात में सरयू नदी में बहती हुई मिली। युवती ने अपने भाई पर जान से मारने के नियत से नदी में फेंकने का आरोप लगाया है। युवती की पुकार सुन नदी पार कर रहे ग्रामीणों ने उसे सुरक्षित निकाला। युवती ने अपना नाम गुलस्पा पुत्री मोहम्मद हफीज ग्राम लक्ष्मणपुर इटोरिया जिला श्रावस्ती कोतवाली भिनगा बताया है।
विज्ञापन

युवती के मुताबिक, शुक्रवार को उसके भाई मो. कासिम भाभी सीबा व छोटी बहन तहसीन के साथ दवा लेने के बहाने उसे लखनऊ लेकर गए थे। लेकिन लखनऊ पहुंचकर डॉक्टर न होने की बात कहकर वापस लौट लिए। वापस लौटते समय काफी रात हो चुकी थी। रात लगभग 12 बजे घाघरा घाट पर पहुंचकर उसे गाड़ी पंक्चर हो जाने की बात कही गई और सभी को नीचे उतरकर खुली हवा में टहलने के लिए बोल दिया।
सभी लोग टहलते हुए आगे निकल गए। युवती जब तक कुछ समझ पाती उसके भाई ने अपने साथी के साथ मिलकर उसे जबरन पुल से नीचे सरयू नदी के पानी में फेंक दिया। कुछ देर तो वह हाथ-पैर चलाती रही लेकिन पानी के तेज बहाव के साथ बहती हुई लगभग 20 किलोमीटर दूर थाना टिकैतनगर क्षेत्र के ग्राम तिलवारी के पास पहुंच गई।
विज्ञापन

शनिवार को भोर के समय यहां के ग्रामीण रामविलास अरविंद व पूरनजीत भोर लगभग 6 बजे नदी पर गए तो उन्होंने युवती को बहते हुए पुकार लगाने की आवाज सुनी। ग्रामीणों ने नदी में कूदकर युवती को बाहर निकाला और गांव की महिलाओं को बुलाकर उसकी देखरेख करने को कहा।
युवती को जिस समय नदी से बाहर निकाला गया उसके शरीर पर दो छोटे कपड़ों के अलावा कुछ नहीं था। भाई ने अगर उसे जान से मारने की नियत से नदी के पानी में फेंका तो उसके कपड़े कहां गए। यह बात किसी और मामले की तरफ साफ इशारा कर रही है।
संपत्ति के लालच में भाई पर हत्या का आरोप
पीड़िता गुलस्पा ने बताया कि वह चार बहनें व एक भाई है। मां की मौत पहले हो गई थी। पिता की भी मौत हो चुकी है। पिता के रहते दो बड़ी बहनों व भाई की शादी हो चुकी है। मौत से पहले पिता ने मेरे व छोटी बहन तहसीन व भाई तीनों के नाम अपनी सारी सम्पत्ति वरासत कर दी थी। बताया कि हाल ही में उसकी शादी भी तय हुई है। अभी तारीख नहीं रखी जा सकी थी। उसी के खर्च से बचने और सम्पत्ति के लालच में उसे रास्ते से हटाने के लिए भाई उसके साथी व भाभी ने नदी में फेंका था।
कोई भी व्यक्ति व्यक्ति बहुत देर तक नदी में कैसे तैर सकता है। यह जांच का विषय है। युवती किन परिस्थितियों में नदी में गिरी, उसके आरोप में क्या हकीकत है, इन सभी पहलुओं की जांच के लिए टीम बनाई गई। पुलिस पूरे मामले की जांच के बाद ही कुछ कह सकती है। फिलहाल युवती के बयान दर्ज कर उसके परिवारीजनों को बुलाया गया है। इस मामले के बारे में श्रावस्ती पुलिस को भी अवगत कराया गया है।
विज्ञापन

-यमुना प्रसाद, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें