फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकों की झड़ी देख सावन की तरह झूमे मेधावी

विज्ञापन
बाराबंकी। यूपी बोर्ड परीक्षा हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का रिजल्ट आने के बाद शहर के लखपेड़ाबाग स्थित - फोटो : BARABANKI
विज्ञापन
बाराबंकी। यूपी बोर्ड की परीक्षा में पहली बार नई मूल्यांकन प्रणाली के तहत शनिवार को जारी हुए परीक्षा परिणाम के साथ विद्यालयों में रौनक लौटी। स्कूल पहुंचे विद्यार्थी व शिक्षक परीक्षा परिणाम देख झूम उठे। बेहतर परिणाम की उम्मीद के बीच मेधावी मिले अंकों से कहीं तक संतुष्ट दिखे।
विज्ञापन

कोविड-19 की वैश्विक महामारी को लेकर इस बार उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा रद़्द कर दी थी। इसके बाद विद्यालयों से आगामी परीक्षाओं में प्री बोर्ड के अंक मांगे थे। बोर्ड की इस नई मूल्यांकन प्रणाली को लेकर मेधावी, शिक्षक व अभिभावक काफी चिंतित थे।
वहीं कमजोर बच्चों में काफी उत्साह था। लंबे समय से कोरोना काल को लेकर बंद विद्यालयों में शनिवार को परीक्षा परिणाम के साथ विद्यार्थियों की चहक वापस लौटी। परीक्षा परिणाम देख शिक्षक व विद्यार्थी सब गदगद दिखे। मगर, उनमें परीक्षा होती तो और बेहतर परिणाम आने की टीस जरूर दिखी।
विज्ञापन

शनिवार को जारी हुए परीक्षा परिणाम में जिले में इंटरमीडिएट में जहां सबसे अधिक अंक हासिल कर महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज की छात्रा तनुजा विश्वकर्मा 94.6 व शिवांगी मिश्रा 94 प्रतिशत और श्री सांई इंटर कॉलेज के छात्र शिवम 93.4 प्रतिशत अंकों के साथ टॉपर रहे।
इसी प्रकार हाईस्कूल में श्री सांई इंटर कॉलेज के विवेक वर्मा व स्वीकर वर्मा ने संयुक्त रूप से 96.83 और महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज के श्रेयस्कर मिश्र, गयाशंकर, आदर्श मिश्र, साक्षी दीक्षित ने संयुक्त रूप से 96.66 प्रतिशत अंक हासिल किए। जबकि इसी कॉलेज के हाईस्कूल की छात्रा प्रज्ञा सिंह, प्रियांशी यादव, अमृता सिंह व रिचा शुक्ला ने संयुक्त रूप से 96.5 प्रतिशत तो लिलाक्षी वर्मा, असराना अंसारी ने संयुक्त रूप से 96.33 प्रतिशत तथा मयंक विश्वकर्मा, मो. इमरान, स्नेहा रस्तोगी, प्रज्ञा वर्मा, दीपक वर्मा ने 96.16 व शिवांग शुक्ला निखिल पाण्डेय व लालजी वर्मा ने 96 प्रतिशत अंक हासिल किए।
श्री सांई इंटर कॉलेज के उदय वर्मा 96.5, मयंक सोनी 96.16 व पुरुषार्थ शुक्ला को 96 प्रतिशत अंक मिले। वहीं इंटरमीडिएट में महारानी लक्ष्मी बाई इंटर कॉलेज के अवनीश कुमार को 91.8 व रितेश वर्मा को 91.4 प्रतिशत और श्री सांई इंटर कॉलेज की अग्रिमा को 91.6 प्रतिशत अंक मिले। वहीं प्रशांत बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रामनगर की छात्रा लकी को हाईस्कूल में 94 प्रतिशत अंक मिले। इसके अलावा अन्य बच्चों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया।
जबकि पायनियर इंटर कॉलेज, यंग स्ट्रीम इंटर कॉलेज, वारिस चिल्ड्रेन एकेडमी, श्री सांई इंटर कॉलेज जैदपुर, रामसेवक यादव इंटर कॉलेज व शिवराम सिंह इंटर कॉलेज समेत कई अन्य नामचीन कॉलेज के छात्र-छात्राओं का हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में बेहतर परीक्षा परिणाम रहा। कॉलेज के प्रधानाचार्य व प्रबंधकों ने मेधावियों को माला पहनाकर मुंह मीठा कराया। इस दौरान विद्यार्थी व शिक्षक उत्साह से लबरेज दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें