फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कायाकल्प टीम ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के साथ उन्हें दी जा रहीं स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल जानने बुधवार को कायाकल्प की टीम पहुंची। टीम ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, ओपीडी, बर्न यूनिट समेत कई वार्डों का निरीक्षण किया। टीम को यहां की सुविधाएं ठीक मिलीं।
विज्ञापन

डॉ. हर्षवर्धन के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम में शामिल डॉ. प्रीति गुप्ता और डॉ. नाजिया ने बुधवार को रफी अहमद किदवई जिला चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों के निरीक्षण के दौरान भर्ती मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। टीम ने ओपीडी रजिस्टर, बर्न यूनिट, डेंगू वार्ड व कोविड वार्ड आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम को यहां सब कुछ सही मिला। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वीकेएस चौहान समेत कई अन्य चिकित्सक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें