फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच प्रतिष्ठानों पर छापा, भरे नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। रक्षाबंधन को लेकर बुधवार को एफएसडीए की टीम ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में छापे मारकर मिठाई की पांच दुकानों से नमूने एकत्र किए और जांच के लिए भेजा। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई होगी। विभाग की इस कार्रवाई को लेकर बाजार में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

बुधवार को अभिहीत अधिकारी प्रियंका सिंह के नेतृत्व में एफएसडीए की टीम ने भिटरिया चौराहा स्थित अमरजीत गोस्वामी की दुकान से बेसन लड्डू का नमूना एकत्र किया। वहीं पास के ही उत्तम व्यास की ढाबे की दुकान से पनीर, सूरज जलपान गृह की दुकान से बेसन लड्डू व खोवा का नमूना एकत्र किया।
इसी तरह यहीं से अरशद निजाम के फैमली टूरिस्ट रेस्टोरेंट से लड्डू और ज्ञानेंद्र मिश्रा के लाला जलपान गृह रामसनेहीघाट से खोवा का नमूना भरा। एकत्र किए गए नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा गया है। पर्व को देखते हुुए विभाग द्वारा की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

अभिहीत अधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया कि नमूनों की जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमल कुमार, अनिल पाल, ओमकार नाथ यादव, डॉ. राजेश सिंह, डॉ. अरविंद सिंह, शंकर तिवारी, कंचनलता तिवारी आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें