फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पतालों पर छापा, कार्रवाई के नाम पर नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर में बिना पंजीकरण और नवीनीकरण के चले रहे अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा। इस दौरान यहां पंजीकृत डॉक्टर गायब मिले। वहीं साफ-सफाई की व्यवस्था खराब मिली। इस पर विभाग ने दरियादिली दिखाते हुए कार्रवाई के नाम पर सिर्फ नोटिस जारी किया है और तीन दिनों के अंदर जवाब न देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बुधवार को डिप्टी सीएमओ व नोडल पंजीकरण और नवीनीकरण डॉ. आरएन वर्मा ने सीएमओ के निर्देश पर शहर के पल्हरी चौराहा स्थित ग्लोब हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी सेंटर पर छापा मारा। यहां पर कोई भी चिकित्सक नहीं मिला। वहीं दस मरीज भर्ती पाए गए, जिसमें दो प्राइवेट और आठ जनरल वार्ड में भर्ती थे।
इसी तरह शहर के ही मेजर पेट्रोल पंप के पास संचालित अर्पण हॉस्पिटल एंड सर्जिकल सेंटर पर भी छापा मारा। यहां पर भी कोई डॉक्टर नहीं मिला। वहीं 15 मरीज भर्ती पाए गए। जबकि यहां साफ-सफाई भी सही नहीं दिखी।
विज्ञापन

इस पर जांच अधिकारी ने मौके पर ही दोनों अस्पताल में चिकित्सकों के न रहने व बिना पंजीकरण के चलाने पर नोटिस देकर कार्रवाई की है। चार सितंबर को अपना जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। अन्यथा की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें