फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद न मिलने से नाराज किसानों ने काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मसौली (बाराबंकी)। साधन सहकारी समिति बड़ागांव पर एनपीके खाद उपलब्ध होने के बाद भी वितरण न किए जाने से नाराज किसानों ने समिति का घेराव कर हंगामा काटा और धरने पर बैठ गए। हंगामे की सूचना पर कृषि उप निदेशक मौके पर पहुंचे और खाद का वितरण शुरू कराया।
विज्ञापन

भारतीय किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों की अगुवाई में किसानों ने सोमवार को समिति का घेराव किया। मौजूदा समय में आलू और सरसों की बुआई में किसानों को एनपीके खाद की जरूरत है। परंतु खाद न मिलने से परेशान किसान पिछले कई दिनों से समिति के चक्कर लगा रहे हैं। जबकि समिति पर खाद उपलब्ध है।
दीपावली से पूर्व समिति पर 25 मीट्रिक टन खाद आई थी लेकिन सचिवों की हड़ताल के कारण खाद का वितरण नहीं हुआ था। इसी बीच पहुंचे कृषि उप निदेशक अनिल सागर ने समिति पर सचिव के मौजूद न होने पर साधन सहकारी समिति बड़ागाव और मसौली को सील कर दिया गया था। लेकिन हड़ताल समाप्त होने के बाद भी खाद का वितरण नहीं हो सका।
विज्ञापन

सोमवार को भारतीय किसान मजदूर संगठन के जिला उपाध्यक्ष रोहित यादव और ब्लॉक अध्यक्ष राहुल गुप्ता की अगुवाई में सौ से अधिक किसानों ने समिति का घेराव कर हंगामा काटा और धरने पर बैठ गए। किसानों की बढ़ती संख्या को देखकर समिति पर पहुंचे कृषि उप निदेशक अनिल सागर ने प्रभारी निरीक्षक सुमित कुमार श्रीवास्तव की मौजूदगी में खाद का वितरण शुरू किया। सहायक विकास अधिकारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि साधन सहकारी समिति मसौली, बड़ागांव, भयारा, प्यारेपुर सरैया में खाद उपलब्ध है, जिसमें मसौली को छोड़ सभी जगह वितरण शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें