फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव से जूझ रहे लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बीत 16 सितंबर को हुई घंटों की मूसलाधार बारिश से शहर की डूबी आधे से अधिक आबादी को जलभराव से निजात नहीं मिल सकी है। करीब आधा दर्जन मोहल्ले पानी से घिरे हैं जिससे लोग घरों की कैद होकर रह गए हैं। हालात ऐसे हैं कि लोग मच्छरजनित बीमारियों की आशंका से घिरते जा रहे हैं। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका से लेकर कोई संस्था आगे नहीं आई। छह दिन बीतने के बाद जलभराव से जूझ रहे शहरियों के सब्र का बांध मंगलवार को टूट गया और उन्होंने जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला नई बस्ती, डिवाइन ग्रीन सिटी, मोहारीपुरवा, हजाराबाग, पंचशील कॉलोनी, खलरिया, पीरबटावन, जमुरिया किनारे बसी आबादी बारिश के पानी से घिरी है। कई दिनों से पानी जमा होने से दुर्गंध भी आने लगी है। नगर पालिका की हीलाहवाली व उदासीनता से यहां के बाशिंदे बद से बदतर की जिंदगी जीने को मजबूर हैं।
छह दिन बीतने के बाद भी प्रशासन द्वारा कोई ठोस इंतजाम नहीं किए जाने से मंगलवार को पानी से चारों ओर से घिरे मोहल्ले हजाराबाग के बाशिंदों के सब्र का बांध टूट गया और वे सड़क पर उतर आए। प्रदर्शन कर जलनिकासी की मांग की। बीते छह दिनों से लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं जिससे जरूरी सामान दूध, सब्जी आदि लाने में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ है। लोग खुद ही इंतजाम कर पटरे, प्लाई, तख्त रखकर निकलने का प्रयास कर रहेे हैं।
विज्ञापन

पानी में फेंका अस्पताली कचरा
जीआईसी ग्राउंड में बने ऑडीटोरियम परिसर में बारिश का पानी जमा है। यहां पर जलनिकासी नहीं कराई गई है जिससे पानी काला पड़ गया है। यहीं पर अस्पताली कचरा भी फेंक दिया गया है। इससे दुर्गंध आ रही है। जिसके कारण इस रास्ते से लोगों को निकलना दूभर हो गया है।
सभी मोहल्लों में नहीं हो रहा छिड़काव
नगर पालिका के ईओ ने एक दिन पूर्व डिवाइन ग्रीन सिटी, पीरबटावन समेत कई मोहल्लों में जाकर जलभराव का हाल देखा था। मकदूमपुर के सभासद लल्ला यादव ने सफाई निरीक्षक अधुलिका सिंह के साथ डिवाइन मोहल्ले में दवा का छिड़काव कराया था। लेकिन कर्मचारियों की संख्या कम होने से जलभराव वाले सभी मोहल्लों में छिड़काव नहीं हो सका।
जलभराव वाले सभी स्थानों पर लिक्विड व पाउडर दोनों तरह का छिड़काव कराया जा रहा है। साथ ही जलनिकासी के लिए टीम बनाकर जगह-जगह लगाई गई है। साथ ही जहां पर पानी भरा है, ऐसे मोहल्लों व आसपास फॉगिंग भी कराई जा रही है।
विज्ञापन

-पवन कुमार, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें