फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन में खराबी से नौ घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
मसौली (बाराबंकी)। बिजली की 33 हजार हाईटेशन लाइन में आयी यांत्रिक खराबी के चलते विद्युत उपकेंद्र मसौली, रामनगर व सिरौलीगौसपुर की विद्युत आपूर्ति ठप रही। इस दौरान करीब नौ घंटे भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल रहे। हालांकि फाल्ट को ठीक करने के लिए रात्रि में ही पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग की। बृहस्पतिवार की भोर फाल्ट ठीक होने के बाद बिजली आपूर्ति चालू हो सकी।
विज्ञापन

बुधवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे अचानक 33 हजार हाईटेंशन लाइन में आयी यांत्रिक खराबी के चलते विद्युत उपकेंद्र मसौली, रामनगर, सिरौलीगौसपुर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति अचानक ठप हो गयी। इससे तीनों केंद्रों की दो लाख से अधिक ग्रामीण गर्मी और उमस से बेहाल रहे।
यांत्रिक खराबी को ठीक करने के लिए विद्युत वितरण खंड के प्रेमप्रकाश पटेल व जेई जेपी सिंह ने रात में ही सहयोगी कर्मियों के साथ पेट्रोलिंग की परंतु फाल्ट का पता नहीं चल सका। बृहस्पतिवार की भोर पिपराथ जंगल में फाल्ट ठीक करने के बाद बिजली आपूर्ति चालू हो सकी। इस दौरान गर्मी में बिजली न आने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें