फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश को गुंडा, माफिया से मुक्त करने का चुनाव : नड्डा

विज्ञापन
बाराबंकी। सोमवार को फतेहपुर स्थित नेशनल इंटर कॉलेज मैदान में भाजपा द्वारा आयोजित जनसभा के दौरान - फोटो : BARABANKI
विज्ञापन
बाराबंकी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि यह चुनाव सिर्फ विधायक चुनने का नहीं है बल्कि प्रदेश को गुंडा, माफिया और अपराधियों से भी मुक्ति दिलाने का चुनाव है। सपा परिवार के जबकि भाजपा प्रदेश के विकास करने में जुटी है। अखिलेश हनुमान जी के मंदिरों में जाकर घंटे बजा रहे हैं। जबकि सपा सरकार ने कारसेवकों पर गोलियां चलवाईं थीं और अब वह रामभक्त बन रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमवार को पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में फतेहपुर के नेशनल इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद को मजबूत करने और संविधान की रक्षा के लिए सरकार बनाती है। जबकि सपा और बसपा जाति विशेष की बात करती हैं। गोरखपुर और प्रयागराज हाईकोर्ट परिसर में सीरियल बम विस्फोट में शामिल इंडियन मुजाहिदीन संगठन के आतंकियों को बचाने के लिए अखिलेश सरकार ने मुकदमे वापस लिए। जबकि उच्च न्यायालय के हस्तक्षेप के कारण उन आतंकियों को सजा मिल सकी।
उन्होंने कहा कि सपा आतंकियों, माफिया, गुंडों को बचाने के लिए सरकार बनाती है। जबकि भाजपा सरकार में अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी और आजम खान जैसे लोग जेलों में कैद हैं। माफिया की हवेलियों पर योगी सरकार बुलडोजर चला रही है। धारा 370 खत्म करके एक राष्ट्र, श्रेष्ठ राष्ट्र का सपना साकार हुआ। तीन तलाक कानून बनाकर कर मुस्लिम बहनों को न्याय दिलाया।
विज्ञापन

सरकार बनने पर हिसाब चुकता करने के अखिलेश यादव के बयान को हास्यास्पद बताते हुए कहा कि सपा मुखिया मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। प्रदेश की जनता विधानसभा चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत से जिताकर सपा का सफाया कर देगी। उन्होंने कोरोना काल के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और योगी के प्रबंधन की तारीफ करते हुए कहा कि देश में हुए टीकाकरण ने पूरे विश्व को आइना दिखाया है।
उन्होंने प्रदेश में एक्सप्रेसवे, हाईवे, एम्स, मेडिकल कॉलेज, पीएम आवास, पक्के मकान, शौचालय, निशुल्क गैस सिलिंडर योजना सहित कई योजनाओं की चर्चा करके समर्थकों में उत्साह भरा। इसके पूर्व उन्होंने पटेल प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें