फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश की जनता चाह रही परिवर्तन- शिवपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा का शहर में सफेदाबाद व कलेक्ट्रेट के पास प्रसपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से स्वागत किया। प्रसपा के राष्ट्रीय के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से प्रसपा के रीतियों-नीतियों को जनता के बीच में रखने की अपील की।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रसपा के राष्ट्रीय के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की अगुवाई में गोंडा जा रही सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा का काफिला सफेदाबाद पहुंचा। यहां पर गामा यादव व सुजीत शाह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। भाजपा पर निशाना साधते हुए शिवपाल ने कहा कि भाजपा ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर जनता को लुटवाया है।
परिवर्तन की बयार है और आगामी चुनाव में जनता परिवर्तन चाहती है। सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा में वाहनों से एक तरफ का रास्ता अवरुद्ध हो गया। करीब आधा घंटे एक ओर से आवागमन होता रहा। इस मौके पर अमित राज यादव, वीर बहादुर, अनुराग, डॉ. अमित पाल, नमीता पंकज, रूबी सिंह, शिवराम यादव, रोहित, लल्ला यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सफेदाबाद में स्वागत के बाद सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा आगे बढ़ी तो शहर में कलेक्ट्रेट के पास प्रसपा के प्रदेश महासचिव विकास यादव के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा के एक वाहन में बैठे प्रसपा के राष्ट्रीय के अध्यक्ष शिवपाल यादव को माला पहनाने व हाथ मिलाने की होड़ लगी रही।
कार्यकर्ता लगातार नारे लगाते रहे। एक सवाल का जवाब देते हुए शिवपाल ने कहा कि जनता अब परिवर्तन चाहती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रसपा की रीतियों व नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। स्वागत के दौरान जाम लग गया। रथ यात्रा आगे बढ़ी तो कोतवाली के पास कई कार्यकर्ताओं ने माला फूल से स्वागत किया। इसके बाद सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा गोंडा के लिए रवाना हो गई।
जाम से फंसे वाहन
बाराबंकी। सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा के स्वागत के दौरान देवा तिराहे के पास जाम लग गया। जाम लगने से दो पहिया वाहन दूसरी साइड से निकलने लगे जिससे दूसरी ओर भी जाम लग गया। जाम में करीब आधा घंटा वाहन फंसे रहे। पुलिस कर्मियों ने एक साइड से आवागमन शुरू कराया। सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा गोंडा की ओर जाने के बाद वाहन धीरे-धीरे रेंगते हुए निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें