फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद में मनमानी के विरोध में सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। धान खरीद में हो रही मनमानी का आरोप लगाते हुए भाकियू ने मंगलवार को मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री को संबोधित अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि इसमें जल्द ही सुधार नहीं हुआ तो किसान आंदोलन को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में भाकियू बंकी ब्लॉक अध्यक्ष विक्रांत सैनी ने आरोप लगाया है कि क्रय केंद्रों पर पूरी तरह से मनमानी की जा रही है और नियम विपरीत महज 35 प्रतिशत हाईब्रिड धान की खरीद की जा रही है। जबकि ऐसा कोई नियम नहीं है। इसलिए ऐसा करने वाले केंद्र प्रभारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
अन्यथा की दशा में किसान आंदोलन करने को मजबूर होगा। इसके अलावा विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते जिले में खाद का संकट गहराता जा रहा है। किसानों को जहां खाद नहीं मिल रही है वहीं व्यापारी महंगे दामों पर खुलेआम खाद बेच रहे हैं। जिस पर किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा है। इस मौके पर कमालुद्दीन, मो. इस्माइल, सुधाकर वर्मा, मुन्ना, मतीन, अमित, अमरेश आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें