फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर में ऑक्सीजन प्लांट शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर (बाराबंकी)। कोरोना की तीसरी लहर आने पर मरीजों को ऑक्सीजन की कमी न पड़े। इसे लेकर सीएचसी फतेहपुर में ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा व डीएम डॉ. आदर्श सिंह ने किया। विधायक व डीएम ने बच्चों के लिए बनाए गए पीकू वार्ड का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

सीएचसी फतेहपुर परिसर में टोरेंट कंपनी द्वारा ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया है। इसका शुभारंभ बुधवार को विधायक साकेंद्र व डीएम ने फीता काटकर किया। इस दौरान डीएम ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की मांग काफी हद तक बढ़ गई थी।
उस समय किसी भी सरकारी चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट नहीं था। इसके लिए काफी दिक्कतें सामने आई थीं। कोरोना की तीसरी लहर से पहले सरकार ने जिलों में ऑक्सीजन प्लांट लगवाने की प्रक्रिया शुरू की। इस प्लांट से एक मिनट में 165 लीटर ऑक्सीजन उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोविड के साथ अन्य बीमारियों को भी ध्यान में रखना है। विधायक साकेंद्र प्रताप ने कहा कि आपके जीवन को बचाने के लिए जो सरकारी सुविधाएं हैं, उसका संरक्षण करें और हमारा क्या योगदान हो सकता है इसे भी सुनिश्चित करें।
इसके बाद डीएम व विधायक ने पीकू वार्ड का निरीक्षण किया। इस मौके पर सीएमओ रामजी वर्मा, तहसीलदार राहुल सिंह, डिप्टी सीएमओ राजीव सिंह, सीएचसी प्रभारी डॉ. अजय वर्मा, डॉ. आशीष कुमार, डॉ. देशराज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें