फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे के किनारे नाले में गिरे बाइक सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। हाईवे पर विपरीत दिशा में आ रहे वाहन से बचने के प्रयास में बाइक सवार दो भाई एक खुले नाले में गिर गए। इसमें दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे पिता ने आननफानन दोनों को लखनऊ स्थित अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

यह हादसा शुक्रवार को देर रात लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर लोनीकटरा थाना क्षेत्र भिलवल चौराहे के पास हुआ। थाना क्षेत्र के लखौरा गांव निवासी राम विलास वर्मा की दहिला चौराहे पर दूध डेयरी व पराग बूथ का सेंटर है। जहां से शुक्रवार रात उनका बेटा शिवम (21) व शिवा (18) बाइक से घर वापस लौट रहे थे।
इसी दौरान भिलवल चौराहे के पास विपरीत दिशा से आ रहे वाहन से बचने के प्रयास में बाइक किनारे की तो हाईवे किनारे खुले पड़े नाले में बाइक समेत दोनों भाई गिर गए। सूचना पर पहुंचे पिता राम विलास ने दोनों बेटों को निजी वाहन से लेकर लखनऊ के डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सक ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। वहीं छोटे भाई शिवा की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

हादसे के बाद परिवारीजन व ग्रामीण काफी आक्रोशित हैं। उनका कहना है कि एनएचआई ने हाईवे के किनारे जगह-जगह कंक्रीट के नाले तो बनाए। मगर, खुले पड़े नाले राहगीरों के लिए खतरा बने हैं। वहीं विपरीत दिशा में आने वाले वाहनों पर पूरी रोक नहीं लगा पा रही। नाला ढका होता तो हादसा टल सकता था। प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रसाद यादव ने बताया कि हादसे की सूचना मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें