फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जिले में होगी आरटीपीसीआर जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार हो रहा है। रविवार को मुख्यमंत्री द्वारा जिला महिला अस्पताल में बनी आरटीपीसीआर लैब और 122 उपस्वास्थ्य केंद्रों का वर्चुअल उद्घाटन किया गया। इस लैब के शुरू हो जाने के बाद अब जिले के लोगों को कोरोना की जांच कराने के लिए लखनऊ के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए जिले के पांच अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट शुरू कर दिए गए हैं। इसके साथ ही पांच अस्पतालों में पीकू वार्ड भी बनाए गए हैं और सभी सीएचसी पर ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर आदि लगाए गए हैं। कोरोना की जांच के लिए लोगों को इधर-उधर भटकना न पड़े, इसके लिए जिला महिला अस्पताल में आरटीपीसीआर लैब की स्थापना की गई। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ से इसका तथा 122 उपस्वास्थ्य केंद्रों का वर्चुअल उद्घाटन किया गया।
सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने बताया कि अब जिले की जनता को जिले में ही कोरोना की जांच की सुविधा मिल सकेगी। इसके लिए अब लखनऊ जाने की जरूरत नहीं होगी। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. केएनएम त्रिपाठी, डॉ. डीके श्रीवास्तव, सीएमएस डॉ. बीके सिंह, डॉ. संगीता श्रीवास्तव, पैथालॉजी प्रभारी डॉ. एसके शुक्ला, डॉ. अवधेश मौर्या, डॉ. अभिषेक जायसवाल, शिखा वर्मा व विनय पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें