फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महादेवा पहुंचने लगे कांवड़िये मगर मेला क्षेत्र में फैली गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
महादेवा (बाराबंकी)। महाभारत कालीन श्री लोधेश्वर महादेवा में लगने वाले फाल्गुनी मेले को लेकर कांवड़ियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। मगर प्रशासनिक तैयारियां नदारद हैं। मेला परिसर में गंदगी का माहौल है। अभरन तालाब, बोहनिया तालाब की सफाई के इंतजाम भी नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि में फागुनी मेला में शिवभक्त हर-हर बम-बम के जयकारों के साथ उरई, इटावा, जालौन, बिठूर, कानपुर, अहमीरपुर, बांदा, गोंडा, बहराइच, उन्नाव, कानपुर से कंधे पर कांवड़ व बिठूर से गंगा जल लेकर आते हैं। महाशिवरात्रि पर लोधेश्वर महादेवा में जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्तों का सैलाब उमड़ता है।
शनिवार को कानपुर से साइकिल से गंगाजल लेकर आए मंगली प्रसाद प्रजापति, शिवबरन सिंह निवासीगण ग्राम बसौरा तहसील घाटमपुर जिला कानपुर व परसराम कुशवाहा जनपद कानपुर ने बताया कि वह वर्ष 1992 से यहां कांवड़ लेकर आते हैं। उम्र ज्यादा होने के कारण इस बार साइकिल से गंगाजल लेकर आराध्य देव महादेव को अर्पित करने पहुंचे हैं। इस संबंध में रामनगर के उप जिलाधिकारी केडी शर्मा ने बताया कि शासन द्वारा जारी कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए मेले का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें