फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने को अस्पतालों में हुआ मॉकड्रिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कोरोना की तीसरी लहर से निपटने को लेकर एक बार फिर से तैयारियां तेज हो गई हैं। शनिवार को जिले के पांच अस्पतालों में बनाए गए पीकू वार्डों में मॉकड्रिल कर तैयारियों को परखा गया। इस दौरान अधिकारियों ने पहुंच तैयारियों का जायजा लिया और खामियां मिलने पर नाराजगी जताते हुए सुधार के आदेश दिए।
विज्ञापन

जिले में संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर, सीएचसी सिद्धौर, फतेहपुर और त्रिवेदीगंज के अलावा हिंद अस्पताल में बच्चों को कोरोना से बचाने के लिए पीकू वार्ड बनाए गए हैं। कोरोना की तीसरी लहर से निपटने को ये अस्पताल कितना तैयार हैं इसकी तैयारियों को परखने के लिए मॉकड्रिल किया गया।
सिरौलीगौसपुर प्रतिनिधि के अनुसार, शनिवार को संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर पहुंचे संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ. सोमेंद्र ने चिकित्सालय में बने कोविड-वार्ड में दवाएं, ऑक्सीजन व अन्य सुविधाओं की उपलब्धता की जांच की। संयुक्त निदेशक को जांच के दौरान वार्ड में अग्निशमन यंत्र व डस्टबिन नहीं मिलने पर नाराजगी जताते हुए व्यवस्था में सुधार के आदेश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान आयोजित मॉकड्रिल को देखा और कोविड पॉजिटिव पाए जाने पर एक बच्चे को लाकर भर्ती कर किस प्रकार का उपचार किया जा रहा है और कौन-कौन सी सुविधाएं दी जा रही हैं, इसको परखा। इस मौके पर सीएमएस डॉ. नीलम गुप्ता, डॉ. एसके सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ. संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें