फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजीकरण किसी के नाम अस्पताल चला रहा कोई और

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। अस्पताल का पंजीकरण किसी और के नाम से है लेकिन इनका संचालन अप्रशिक्षितों द्वारा किया जा रहा है। जांच में इस बात का खुलासा हुआ तो ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए नोटिस जारी कर औपचारिकता निभाई जा रही है। यहीं नहीं सीएमओ की सख्ती के बावजूद शहर में अभी भी दर्जनों अस्पताल लाइसेंस का नवीनीकरण कराए बिना ही संचालित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले की बात दूर शहर के अंदर ज्यादातर अस्पताल ऐसे हैं जिनका संचालन नियमों को दरकिनार कर किया जा रहा है। जिन चिकित्सकों के नाम पर इन अस्पतालों का पंजीकरण हैं, जांच में ज्यादातर अस्पतालों में वह चिकित्सक मिले ही नहीं। इससे साफ हो गया है कि इन अस्पतालों का संचालन अप्रशिक्षितों के द्वारा किया जा रहा है। जिस पर इनके संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के बजाए इन्हें नोटिस जारी कर महज औपचारिकता निभाई जा रही है।
सूत्रों का कहना है कि विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को इन अस्पताल संचालकों को खुला संरक्षण प्राप्त है तभी तो इनका संचालन अप्रशिक्षितों द्वारा किया जा रहा है जिसकी वजह से किसी न किसी अस्पताल में आए दिन किसी न किसी की मौत हो जा रही है। परंतु कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

यहीं कारण है कि इनके हौसले खासे बुलंद हैं और यहां पर आने वाले मरीजों का जमकर शोषण किया जा रहा है। यहीं नहीं शहर में ही कई अस्पताल ऐसे हैं जिन्होंने सीएमओ के सख्त आदेश के बावजूद अभी तक अपने लाइसेंस का नवीनीकरण तक नहीं कराया है और इसके बाद भी खुलेआम अस्पताल का संचालन कर मरीजों को भर्ती किया जा रहा है।
एसीएमओ के नेतृत्व में दो टीमें लगातार ऐसे अस्पतालों की जांच कर रही हैं। जहां पर भी मानक के अनुसार अस्पताल का संचालन नहीं पाया जा रहा है उन्हें नोटिस जारी किया जा रहा है। यदि निर्धारित अवधि में इनके द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता है तो इनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-डॉ. रामजी वर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें