फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर में दस करोड़ से बनेगा फायर स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। तराई इलाके में आग बुझाने के संसाधन बढ़ाने के लिए रामनगर में एक नया फायर स्टेशन बनाने की तैयारी शुरू की गई है। इस फायर स्टेशन के निर्माण पर करीब दस करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके लिए भूमि भी चिन्हित कर ली गई है।
विज्ञापन

सिरौलीगौसपुर व रामनगर क्षेत्र में एक भी फायर स्टेशन न होने से यहां के लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। पिछड़ा व बाढ़ प्रभावित इलाका होने से अधिकतर कच्चे मकान बने हुए हैं। प्रति वर्ष अग्निकांड से धन व जनहानि होती है।
आग लगने पर सिरौलीगौसपुर व फतेहपुर के फायर स्टेशन से जब तक वाहन आते थे, तब तक सब कुछ जल जाता था। क्षेत्रीय विधायक शरद अवस्थी ने इसके लिए प्रयास किया। अब क्षेत्र में फायर स्टेशन की स्थापना कराई जाएगी। शासन ने इस फायर स्टेशन को मंजूरी देते हुए स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन

अत्याधुनिक फायर स्टेशन बनाने की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था को मिली है। दस करोड़ रुपये की लागत से फायर स्टेशन तैयार किया जाएगा। एक मंजिला इमारत में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसमें प्रशासनिक भवन, बैरक, स्वीपर रूम, चौकीदार कक्ष भी होगा। कर्मचारियों के लिए आवास की भी सुविधा यहां उपलब्ध रहेगी।
एक ही इमारत में यह सभी सुविधाएं होंगी। इसके अलावा परिसर में दमकल वाहन खड़ा करने की पर्याप्त व्यवस्था होगी। पानी भरने के लिए नलकूप की बोरिंग भी कराई जाएगी। फायर स्टेशन में आग से बचाव के व्यापक इंतजाम होंगे। आग बुझाने के हाईटेक यंत्र होने से किसी भी हादसे से निपटा जा सकेगा।
रामनगर में नया फायर स्टेशन बनेगा। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। भूमि भी चिन्हित की जा चुकी है। इससे तराई इलाके में आग की घटनाओं को रोकने में काफी मदद मिल सकेगी।
विज्ञापन

-आरपी राय, सीएफओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें