फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाम वापसी के बाद अब 51 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। नाम वापसी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिले की छह विधानसभा सीटों पर अब 51 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी समेत तीन उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिये। प्रेक्षकों की मौजूदगी में नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन किया गया। इसके बाद प्रत्याशी अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए जुुट गए हैं।
विज्ञापन

जिले में 27 फरवरी को 2829 बूथों पर वोट डाले जाएंगे। भाजपा, सपा, कांग्रेस और बसपा समेत कई अन्य दलों के साथ निर्दलीय के रूप में 74 उम्मीदवारों ने छह विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था। जांच में खामियां मिलने पर 20 उम्मीदवारों के पर्चे खारिज हो गए थे।
शुक्रवार को नाम वापस की प्रक्रिया के दौरान बाराबंकी सीट से आम आदमी पार्टी की शिल्पी वर्मा और इसी पार्टी की जैदपुर सीट से लज्जावती ने अपना नाम वापस ले लिया। हैदरगढ़ सीट से निर्दल उम्मीदवार जयशंकर ने अपना नाम वापस ले लिया है। इसके बाद चुनाव मैदान में शेष बचे 51 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 27 फरवरी को 2829 बूथों पर मतदाता करेंगे। नाम वापसी के बाद निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन भी किया गया।
विज्ञापन

चुनाव निशान मिलने के बाद सभी प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाताओं को अपने पाले में लाने के लिए प्रचार में जुुट गए हैं। इस दौरान प्रेक्षकों के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आदर्श सिंह, एडीएम राकेश कुमार समेत निर्वाचन से जुड़े कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें