फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के योगेंद्र ने हरियाणा के लोहा सिंह को दी पटखनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सूरतगंज (बाराबंकी)। क्षेत्र के बैरानामऊ मंझारी में दो दिवसीय घघरन मेले के दूसरे दिन दंगल का आयोजन किया गया। कई राज्य व जनपदों से जुटे पहलवानों ने कुश्ती में दमखम दिखाया। बाराबंकी के योगेंद्र व हरियाणा के लोहा सिंह के बीच कड़ी मशक्कत के बाद योगेंद्र ने लोहा पहलवान को चित कर दिया। अखाड़े में उतरे सभी पहलवानों ने पहलवान मुरारीदास से आशीर्वाद लिया। दंगल में आए कई राज्यों के पहलवानों के अलावा स्थानीय पहलवानों ने भी दांव पेंच दिखाए।
विज्ञापन

शुुक्रवार को पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने दंगल का शुभारंभ किया। कहा कि 2022 में सपा की सरकार बनी तो पहलवानों के लिए कुश्ती स्टेडियम बनाया जाएगा। पहली कुश्ती मेरठ के अजीत व गाजीपुर के अभिषेक के बीच हुई। इसमें अभिषेक ने अजीत को पटकनी दी। दूसरी कुश्ती में नंदनीनगर के विकास व गाजीपुर के विराट के बीच रोमांच मुकाबला हुआ।
इसमें विकास ने विराट को धोबीपाट दांव लगाकर चित कर दिया। तीसरी कुश्ती में एक बार फिर अभिषेक ने केसराई के मुशीर को पराजित कर दिया। चौथी कुश्ती मेरठ के प्रशांत पटेल व बनारस के प्रदुम्मन के बीच हुई। इसमें प्रशांत ने बाजी मारी। पांचवां मुकाबला बहराइच के प्रखर व छावनी के राहुल के बीच हुआ। इसमें प्रखर विजयी रहे। इस मौके पर पूर्व विधायक रामगोपाल रावत, आयोजक शेरबहादुर सिंह, पारस चौहान, राहुल सिंह भदौरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें