फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएससी के जरिये किसान विदेशों में बेच सकेंगे फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले के किसानों को फसल बेचने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा क्योंकि किसान ई-मार्ट के माध्यम से वे कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के जरिए तैयार फसल विदेशों में बेच सकते हैं। सीएससी के जरिये के जरिये फसल बेचने पर किसानों को अच्छा मूल्य भी मिलेगा।
विज्ञापन

इसके लिए किसानों को सीएचसी केंद्रों पर जाकर पंजीकरण कराना होगा जो निशुल्क है। पंजीकरण के दौरान जिस भी फसल की बिक्री करनी हो, उसके विवरण के साथ कुछ दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे।
भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा संचालित सीएससी के माध्यम से किसानों को अपनी फसल बेचने की सुविधा दी जा रही है। इस योजना में पहले सीएससी संचालक को पोर्टल पर अपना पंजीकरण करना होता है। उसके बाद किसान की कितनी फसल की बिक्री होनी है, उसकी जानकारी दर्ज करनी होती है।
विज्ञापन

इसके बाद सीएससी के माध्यम से जुड़े खरीदार उसकी बोली लगाते हैं, बोली लगने के बाद एडवांस भुगतान किसान के खाते में किया जाता है। इसके बाद उस कंपनी का प्रतिनिधि मौके पर जाकर किसान की फसल को देखता है। फसल की तौल कराकर देश या विदेश ले जाते हैं। इसमें देश और विदेश दोनों जगह के खरीदार होते हैं जिससे किसानों को अच्छा मुनाफा होता है।
फसल खरीद के बाद बाकी का पैसा किसान के खाते में भेजा जाता है। खास बात यह है कि इस योजना में जिले के करीब दो दर्जन से अधिक किसानों ने संचालकों के माध्यम से अपना पंजीकरण कराया है। पंजीकरण के लिए किसानों वोटर कार्ड, बिजली बिल, पते के लिए ड्राइविंग लाइसेंस, बैंक पासबुक व चेक आदि देने होंगे।
सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के जिला प्रबंधक रवि वर्मा ने बताया कि जिले में इस सुविधा के शुरू होने से किसानों को राहत मिलेगी। फसल को बेचने के लिये उनको भटकना नहीं पड़ेगा और उनको फसल का पैसा समय पर मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें