फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के साथ आठ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत 125 लीटर शराब बरामद करने के साथ आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

थाना कोठी पुलिस ने झरोखेलाल, तेजराम, रामविलास व धीरेंद्र कुमार को पकड़कर उनके पास से 75 लीटर शराब बरामद की है। इसी तरह देवा पुलिस ने गुड्डू रावत व पूरनचंद निवासी बरेठी के पास से 20 लीटर, थाना कुर्सी पुलिस ने अर्जुन निवासी ग्राम कतरामऊ मजरे गुग्गौर के पास से 20 लीटर और रामनगर पुलिस ने कंचना निवासी तपेसिपाह के पास से दस लीटर शराब बरामद कर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें